फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hazrat Ali's birth anniversary celebrated with pomp

Amroha News: शहर में धूमधाम से मनाया गया हजरत अली का जन्म दिवस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Ali's birth anniversary celebrated with pomp
अमरोहा। हजरत अली की यौमे विलादत के सिलसिले में शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं लंगर का इंतजाम किया गया तो कहीं सबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। घरों में भी नजर ओ नियाज हुई।
विज्ञापन

मंडी चौब चौराहे पर अंजुमन ए असगरी ने सबील लगा कर समोसे वितरित किए। राहगीरों को मुबारकबाद देकर हजरत अली की यौमे विलादत पर भाईचारे का संदेश दिया। वहीं, अंजुमन रजाकाराने हुसैनी के तत्वावधान में अली डे के उपलक्ष्य में कोट चौराहे पर सबील लगा कर उन्होंने राहगीरों को हलवा ओर फलों का वितरण किया। जनरल सेक्रेटरी खुर्शीद हैदर जैदी ने कहा कि हजरत अली पहले इमाम थे। इस दौरान नजीर हैदर, हुसैन हैदर, शाने मेहंदी, मोहम्मद तकी, चंदन नकवी, जाफर रजा आदि मौजूद रहे। मोहल्ला लकड़ा के निकट मस्जिद अब्दाल मोहम्मद के गेट से अंजुमन तहाफुज्जे अजादारी के पूर्व पदाधिकारी की ओर से हलवा बांटा गया। पूर्व जनरल सेक्रेटरी जिया एजाज ने कहा कि इस्लाम को घर-घर तक पहुंचाने में मौला अली ने अहम योगदान दिया। शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, योद्धा व प्रशासक सभी गुण उनके अंदर विद्यमान थे।
विज्ञापन

वहीं, अहले मोहल्ला लकड़ा की ओर से लंगर की व्यवस्था कर भूखों को खाना खिलाया गया। कासिम आब्दी ने दामादे रसूल की शान में कव्वाली भी कराई। हजरत शाह विलायत एजुकेशनल ग्रुप ने सभी को मुबारकबाद पेश की। दरगाह वक्फ मॉलवी सैयद मोहम्मद इब्राहिम अली हजरत नसरुद्दीन शाह में प्रशासक सादिक रजा नकवी ने लंगर का आयोजन किया। तिलावत कर मौलाना डॉ. एहसान अख्तर ने आगाज किया। शहर में जगह-जगह महफिले समा आयोजित हुई। मोहल्ला हक्कानी व नौबतखाना में राहगीरों को सबील लगाकर पानी पिलाया। मोहल्ला दानिशमंदान में अंजुमन इमामिया की ओर से सबील लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed