फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hathras

अंतिम संस्कार कराने वाले अफसरों को बर्खास्त करे सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
hathras
हाथरस की बेटी के न्याय के लिए कैंडिल मार्च निकालते हुए लोग - फोटो : DHANAURA
अमरोहा। हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने की मांग तेज होने लगी है। वाल्मीकि समाज के संगठनों ने एकजुटता का अहसास कराया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आवाज को बुलंद किया। अमानवीय करतूत करने वालों पर कार्रवाई की मांग को दोहराया। मांग की कि रात को अंतिम संस्कार कराने वाले अफसरों को बर्खास्त किया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्रक डीएम उमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

दलित समाज उत्थान समिति, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा और राज्य सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े लोग कलेक्ट्रेट परिसर में आए। उन्होंने हाथरस की बिटिया को न्याय की मांग को दोहराया। कहा कि दरिंदों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। संगठन ने कहा कि बिटिया को मरा समझ कर दरिंदों ने छोड़ा। अब प्रशासन और पुलिस ने और ज्यादती की है। मौत के बाद बगैर इच्छा के रातों रात अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार के लोगों को चेहरा तक नहीं देखने दिया गया। विरोध प्रदर्शन में कपिल कुमार, दयाराम वाल्मीकि, दलीप वाल्मीकि, गुलशन वाल्मीकि, कमल वाल्मीकि, राज कुमार, विजेंद्र वाल्मीकि, राजू दीवान, डॉ. राजेंद्र राणा, रंजीत मर्दान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed