फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur's power supply was disrupted for twenty hours

गर्मी में बीस घंटे बाधित रही हसनपुर की बिजली आपूर्ति, बिलबिलाए लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur's power supply was disrupted for twenty hours
हसनपुर। हसनपुर में गुरुवार देर शाम को आंधी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। बिजली के तार टूटने से फॉल्ट आ गया। इसके चलते बिजली गुल हो गई। सुबह में सहरी के लिए पानी की किल्लत ने मुश्किलों को बढ़ा दिया। दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। अलविदा की तैयारी में घरों मे दिक्कतें और बढ़ गईं। गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब बीस घंटे बाद शहर को आपूर्ति मिल पाई। इसके बाद भी लॉ बोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को आई तेज आंधी और बूंदाबांदी की वजह से उझारी स्थित 132 केवीए की अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट हो गया। जिसके पूरे हसनपुर कस्बे समेत आसपास के देहात इलाकों की भी आपूर्ति ठप हो गई। रात में बिजली विभाग की टीम को फाल्ट की लोकेशन नहीं मिल पाई। इसकी वजह से रातभर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। रात में आपूर्ति नहीं मिलने से गर्मी में बामुश्किल रात कट पाई। सुबह के समय सहरी के लिए लोगों को पानी की किल्लत उठानी पड़ी। घरों में इन्वर्टर जबाव दे गए। दिन में दोपहर दो बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिसको लेकर लोगों का रोष जबाव दे गया। नगर निवासी शगुन श्रीवास्तव ने ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर समस्या के बारे में बताया। इसके आधे घंटे बाद आपूर्ति चालू हो सकी। करीब बीस घंटे शहर की आपूर्ति बाधित रही। पूर्व चेयरमैन राकेश बंसल उर्फ कालू, नवल कुमार, मुकेश गुप्ता, सभासद अलीमुद्दीन आदि का कहना है कि हसनपुर की आपूर्ति का आए दिन बुरा हाल रहता है। जेई रवीश कुमार का कहना है कि फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed