{"_id":"67c60fa7a71f88fb9e0f81cb","slug":"hasanpur-couple-died-in-a-road-accident-in-hapur-two-daughters-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-135392-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर के दंपती की हापुड़ में सड़क हादसे में मौत, दो बेटियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर के दंपती की हापुड़ में सड़क हादसे में मौत, दो बेटियां घायल
Tue, 04 Mar 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। परिवार के साथ कार से मेरठ जाते समय हसनपुर के मोहल्ला कोट पूर्वी रहरा रोड निवासी चमन सैनी (40) और उनकी सात माह की गर्भवती पत्नी सीमा सैनी (35) की हापुड़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव हसनपुर पहुंचे तो मातम पसर गया।
चमन सैनी मोबाइल की दुकान के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। रविवार दोपहर को वह अपनी गर्भवती पत्नी सीमा सैनी और दो बेटियों के साथ कार से मेरठ से दवाई लेने जा रहे थे। हापुड़ क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने सीमा सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि चमन सैनी को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां पर देर रात उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
वहीं उनकी दोनों बेटियां शिखा और ऐली की हालत भी गंभीर है। दोनों बेटियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दंपती का शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार सीमा सात महीने की गर्भवती थी।