फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hand pump mecanic died in accident

हैंडपंप मिस्त्री की ट्रेन से कटकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
hand pump mecanic died in accident
रजबपुर (अमरोहा)। घर से निकले हैंडपंप मिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कपासी गांव में विजय सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा सोमवीर (20) हैंडपंप मरम्मत का कार्य करता है। सोमवार को सोमवीर घर से निकल कर रजबपुर थानाक्षेत्र में गुलड़िया रेलवे फाटक के पास पहुंच गया। यहां उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह के चलते सोमवीर घर से नाराज होकर निकल आया था और यहां आकर उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed