फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gurukul Chotipura Shines: Three Students Win Gold Medals

Amroha News: गुरुकुल चोटीपुरा का परचम, तीन छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gurukul Chotipura Shines: Three Students Win Gold Medals
अमरोहा। गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की तीन छात्राओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक हासिल कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर छात्राओं को समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की छात्रा अंजलि और प्रियंका ने एमए संस्कृत में 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं भव्या ने बीए में 89.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने वर्ग में विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। तीनों छात्राओं की इस उपलब्धि से गुरुकुल महाविद्यालय, चोटीपुरा में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमेधा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। महाविद्यालय परिवार ने भी तीनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed