फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gun shot

सैन्य कर्मी ने युवक के सीने में दाग दी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
gun shot
बछरायूं(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव लंबिया में गाली गलौज का विरोध करने पर एक सैन्यकर्मी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक नीचे गिर पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल गजरौला के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से उसकी नाजुक हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। गोली लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

लंबिया गांव में रिंकू उर्फ फौजी की अपने ही पड़ोसी दीपक पुत्र मूलचंद से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। शनिवार की अपराह्न ट्यूशन पढ़ने गए अपने पुत्र को लेकर दीपक वापस आ रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में रिंकू ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। दीपक ने गाली देने से मना किया तो रिंकू ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही दीपक नीचे गिर गया। रिंकू मौके से फरार हो गया। गोली लगने की सूचना मिलते ही दीपक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए गजरौला सरकारी अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। दीपक की नाजुक हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लाकडाउन में दीपक की पत्नी पर जानलेवा हमला किया था
बछरायूं। बताया जाता है कि रिंकू फौज में नौकरी करता था। लेकिन काफी अरसे से वह अब गांव में ही है। उसके बारे में गांव वालों को नहीं पता कि वह अब फौज में है या नौकरी छोड़ कर आ गया है। गांव में उसे रिंकू फौजी के नाम से ही जानते हैं। रिंकू का अपने पड़ोस में रहने वाले मूलचंद के साथ किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। लाकडाउन की अवधि में उसका मूलचंद के साथ झगड़ा हुआ था। उसमें मूलचंद की पुत्रवधू बुरी तरह घायल हो गई थी। उस मामले में भी रिंकू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था। गांव वालों का कहना है कि रिंकू शराब के नशे में रहता है। हलका इंचार्ज निशांत राठी ने बताया कि उसकी राइफल का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही बेटा बुुरी तरह डर गया
बछरायूं। दीपक अपने पांच साल के बेटे को ट्यूशन से लेकर लौट रहा था कि रास्ते में उसका सामना रिंकू से हो गया। रिंकू के तेवर देखते हुए दीपक ने रास्ता बदलने का प्रयास किया था लेकिन लगातार गाली गलौज करने पर दीपक ने विरोध किया। रिंकू ने जब उसको गोली मारी तो उसका मासूम बेटा उसके साथ था। पिता के गोली लगते ही लहूलुहान हालत में देखकर मासूम बिलखने लगा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पुत्र को उसके घर पहुंचाया और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। घर पहुंचते ही मासूम अपनी मां से चिपट गया। दीपक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed