फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Grooms like Jodhpuri Sherwani while brides like royal lehengas

Amroha News: दूल्हों को जोधपुरी शेरवानी पसंद तो दुल्हनों को भा रहे रजवाड़े लहंगे

Sun, 08 Dec 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Grooms like Jodhpuri Sherwani while brides like royal lehengas
अमरोहा।
विज्ञापन

शादियों का सीजन के बीच अलग माहौल नजर आ रहा है। घरों से लेकर मंडप सजे नजर आ रहे हैं। लेकिन, शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन भी सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। समय के साथ परिधानों में बदलाव आ चुका है। शादी वाले दिन खास अंदाज में दिखने के लिए दूल्हा-दुल्हन विशेष शेरवानी और लहंगा पसंद कर रहे हैं। इसके लिए बाजारों में रौनक है तो दुकानदारों पर भी विभिन्न रेंज उपलब्ध है। खरीदारी में कोई कंजूसी नहीं दिखा रहे हैं।
समय के साथ-साथ शादी के लिए खरीदारी का ट्रेंड भी बदल गया है। दूल्हा-दुल्हन अपने कपड़ों पर लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह बदलाव हो गया है। देखा जा रहा है कि सगाई से लेकर शादी तक विभिन्न आयोजन हो रहे हैं तो सभी में अलग-अलग पोशाक पहने जा रहे हैं। जिसके लिए बाजार में भी अलग माहौल बना हुआ है। कुर्ता पाजामा से लेकर कोट-पैंट और शेरवानी तक की खूब खरीदारी हो रही है। वहीं, दुल्हन के ड्रेस भी अलग-अलग रेंज में उपलब्ध है। जिससे शादी में अलग ही उत्साह बन रहा है। अन्य कार्यक्रमों के साथ परिधानों में दिल खोलकर खर्च किया जा रहा है। ट्रेंड के अनुसार दूल्हों के लिए शेरवानी विभिन्न वैरायटी उपलब्ध है। विशेषकर जोधपुरी शेरवानी खूब भा रही है।
विज्ञापन

कोट पैंट की डिमांड हुई कम
एक जमाना था कि दूल्हे को कोट पैंट में सजे हुए देखा जाता था, लेकिन अब यह ट्रेंड से दूर होते जा रहे हैं। विशेष कुर्ता पजामा और शेरवानी में दूल्हों को सजा हुआ देखा जा रहा है। व्यापारी नवीन कुमार बताते हैं कि सहालग के बीच बाजार में अलग माहौल है। दूल्हों के बीच शेरवानी खरीदने का क्रेज अधिक दिखाई दे रहा है। वर्तमान में जोधपुरी शेरवानी के अलावा कलकत्ता वर्क और विशेष कढ़ाई वाली शेरवानी खूब बिक रही हैं। शेरवानी की रेंज पांच हजार से लेकर 50 हजार तक उपलब्ध है। इसके अलावा सगाई व अन्य कार्यक्रमों के लिए बेस कोट कुर्ता व अन्य प्रकार के कुर्ते खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी-मेहंदी से लेकर शादी तक के लिए अलग-अलग खरीदारी
शादी में दुल्हन सजने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। मेहंदी से लेकर शादी तक आयोजित होने वाले रस्मों व अन्य कार्यक्रम में तरह-तरह की ड्रेस पहनी जा रही हैं। बाजार के शोरूम संचालक विशाल गोयल बताते हैं कि दुल्हन के लिए विशेष पोशाक खरीदी जा रही हैं। हल्दी में पीले रंग के विभिन्न गाउन व कुर्ते और मेहंदी के लिए हरे रंग के परिधान खूब खरीदे जा रहे हैं। वहीं, शादी के लिए अभी भी लहंगे की डिमांड हैं। विशेषकर रजवाड़ा लहंगा, जयपुरी, माइक्रो लहंगा समेत अन्य लहंगे खूब पसंद किए जा रहे हैं। लहंगे 8 हजार से लेकर 40 हजार तक की रेंज में उपलब्ध हैं। इनकी खरीदारी भी खूब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed