{"_id":"699cb5ac6acbf8984f0e41e9","slug":"greed-for-money-false-information-about-robbery-given-to-police-report-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-158034-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुपये के लालच में पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुपये के लालच में पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना, रिपोर्ट
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। लूट की झूठी सूचना देने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सूचना देने वाले व्यक्ति से ही रकम बरामद कर ली गई है और उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है।
बताते हैं कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सादेल्लापुर निवासी नरेश कुमार गजरौला के मोहल्ला शुक्लपुरी निवासी व्यापारी राकेश अग्रवाल के यहां पिछले दो वर्षों से ड्राइवर के रूप में कार्य करता था। नरेश कुमार रविवार को सामान की आपूर्ति करने के लिए संभल गया था। संभल से नरेश कुमार को दुकानदारों से 1.46 लाख रुपये मिले थे। सैदनगली थाना क्षेत्र में पहुंचने पर नरेश कुमार ने व्यापारी राकेश अग्रवाल को फोन पर सूचना दी कि उसके साथ लूट की घटना हो गई है। अज्ञात बाइक सवारों ने तमंचा दिखाकर रुपये छीन लिए हैं।
घटना की सूचना पुलिस को भी मिली। लूट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि नरेश कुमार से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई बताई। उसने बताया कि लालच में आकर रकम छिपा दी है। पुलिस ने छिपाई हुई रकम को बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।