फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gram Panchayat Officer suspended for negligence at the cowshed.

Amroha News: गोशाला में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Officer suspended for negligence at the cowshed.
हसनपुर। चौकूनी गोशाला में लापरवाही और अनियमितताओं के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई।
विज्ञापन

पांच सितंबर को गोशाला के पास कई गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया था। प्रांतीय गोरक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत कार्यकर्ताओं के साथ पशुओं के अवशेष लेकर तहसील पहुंचे थे। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और सीओ पंकज कुमार त्यागी की जांच में गोशाला में भारी अव्यवस्थाएं मिली थीं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. नितिन गौड़ के निर्देश पर चारों केयरटेकर हटाए गए थे और एनजीओ संचालक पवन कुमार को नोटिस देकर 15 दिन में सुधार की चेतावनी दी गई थी। अब ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह पर कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर निलंबन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed