फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Grabbed three lakh rupees on the pretext of getting a loan

Amroha News: लोन दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:20 PM IST
विज्ञापन
Grabbed three lakh rupees on the pretext of getting a loan
अमरोहा। लोन दिलाने का झांसा देकर युवक ने शहद कारोबारी से 3.24 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के कालखेड़ा गांव में मोहम्मद इकरार अहमद का परिवार रहता है। वह शहद का कारोबार करते हैं। कारोबार बढ़ाने के लिए उन्हें 50 लाख की आवश्यकता थी। इस दौरान इकरार अहमद की मुलाकात अमरोहा के कोट चौराहे पर मुरादाबाद के रहने वाले सुनील कुमार भटनागर से हुई। सुनील कुमार ने कोट चौराहे पर अपना कार्यालय बताया और लोन दिलाने का झांसा दिया। मोहम्मद इकरार अहमद ने सुनील कुमार भटनागर की बातों पर विश्वास कर लिया। इस दौरान सुनील कुमार भटनागर ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने, 5 प्रतिशत फाइल चार्ज देने और आईटीआर खर्चा अलग देने की बात कही थी।
इस दौरान 15 जुलाई 2023 को इकरार अहमद ने लोन करने की एवज में 2.60 लाख रुपये सुनील भटनागर को दे दिए। इसके बाद 64900 और ले लिए। ये रुपये इकरार अहमद ने आरोपी सुनील के खाते में ट्रांसफर किए थे। काफी समय बीतने के बाद भी लोन स्वीकृत नहीं हुआ। बाद में सुनील ने रुपये लौटाने से भी इंकार कर दिया। आईटीआर भी जमा नहीं किया। पीड़ित ने अपने रुपयों का तकाजा किया तो आरोपी सुनील कुमार भटनागर ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सीजेएम के आदेश पर सुनील कुमार भटनागर के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed