फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girls of Gurukul Chotipura became topper in yoga competition

योग प्रतियोगिता में टॉपर बनीं गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Girls of Gurukul Chotipura became topper in yoga competition
उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मुरादाबाद के एमआईटी कॉलेज में प्रथम डिस्ट्रिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल स्तर पर गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं ने सबसे अधिक गोल्ड व अन्य पदक जीत कर टॉप किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित चैंपियनशिप में 17 जिलों के 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर ग्रुप में कनिका ने चार गोल्ड, सारिका ने दो गोल्ड, दो सिल्वर तथा यशोदा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जूनियर ग्रुप में प्रज्ञा एक गोल्ड, एक सिल्वर, अदिति ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। सब जूनियर ग्रुप में ऋचा एक गोल्ड एवं एक सिल्वर, शानवी (कक्षा-8) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस प्रकार सर्वाधिक पदकों के साथ मुरादाबाद मंडल की आल ओवर चैंपियनशिप जीत गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं ने जनपद व कॉलेज को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed