फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl who went to Meerut to appear for constable recruitment exam dies in road accident

Amroha News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने मेरठ गई युवती की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Girl who went to Meerut to appear for constable recruitment exam dies in road accident
आदमपुर/ढबारसी अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी आंचल (21) पुत्री परम सिंह मेरठ में दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा में शामिल होने गई थी। शुक्रवार सुबह के समय सुभारती यूनिवर्सिटी के नजदीक सड़क पार करते समय युवती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही युवती की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

ढबारसी के कस्बा नई बस्ती निवासी स्वर्गीय परम सिंह की बेटी आंचल पास के ही एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी। वह पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी कर रही थी। बताते हैं कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए वह अपने भाई आनंद के साथ मेरठ गई थी। सुबह के समय सुभारती यूनिवर्सिटी के नजदीक सड़क पार करते समय कार ने आंचल को टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही आंचल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए। आंचल दो भाई व छह बहनों में सबसे छोटी थी। पिता की मौत के बाद बड़ा भाई ही कृषि कार्य करके परिवार का पालन पोषण कर रहता है। आंचल की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed