{"_id":"589b64684f1c1b945237a793","slug":"girl-tried-to-sucide-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के प्रपोजल को प्रेमी के परिजनों ने ठुकराया तो की जान देने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के प्रपोजल को प्रेमी के परिजनों ने ठुकराया तो की जान देने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
गुलाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर शहर के एक मोहल्ले में युवक के घर वालों ने उसकी प्रेमिका के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया। इतना ही प्रेमी के घर पहुंची युवती को धक्के देकर घर से निकाल दिया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई। अपने प्रेमी की रुसवाई देखकर प्रेमिका ने प्रेमी की चौखट पर ही जहर खाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने युवती को समझाकर शांत किया। कार्रवाई की मांग को युवती कोतवाली पहुंच गई। पुलिस मामले में प्रेमी व उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
शहर के एक मोहल्ले की युवती का प्रेम प्रसंग कई माह से शहर के दूसरे मोहल्ले के युवक के साथ चल रहा था। बताया जाता है कि युवक सऊदी अरब में नौकरी करता है। युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने का वायदा भी किया था। पांच दिन पहले युवक हसनपुर घर आया था, तो युवक के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी।
इसकी भनक प्रेमिका को लगी तो बुधवार को वह युवक के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती के मुताबिक बुधवार शाम को युवक के घर वालों ने युवक को किसी बहाने घर से बाहर भेज दिया, इस बीच शादी से साफ इंकार करते हुए युवती को धक्के देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज प्रेमिका ने प्रेमी की चौखट पर ही जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने उसे समझाया। प्रेमिका के मुताबिक उसके साथ मारपीट भी की गई। प्रेमी व उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई। पुलिस युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।