फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Married woman assaulted for not having a child, husband gives triple talaq

अमरोहा: संतान पैदा नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट,पति ने दिया तीन तलाक, अब देवर से हलाला करने का बना रहे दबाव

Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Updated Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
सार

पीड़िता पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा है कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। अब उसके घर वाले देवर से हलाला करने का दबाव बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Amroha: Married woman assaulted for not having a child, husband gives triple talaq
तीन तलाक - फोटो : amar ujala

विस्तार

ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। अब ससुराल वाले देवर के साथ हलाला कराने दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है। ये मामला हसनपुर कोतवाली के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान की बेटी की शादी 12 नवंबर 2012 को पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक के साथ की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में पांच लाख रुपये नगद की मांग करते थे। पति दहेज के पैसों से व्यापार करने की बात की कहता है। ससुराल वाले विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता को कोई संतान पैदा नहीं हुई तो उसका ताना देते हैं। ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट का घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। फिलहाल पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है।

पीड़िता के मायके वालों ने तलाक के बाद फिर से पंचायत की तो ससुराल वालों ने देवर से हलाला कराने की बात सामने रखी। कहा कि देवर से हलाला कराने के बाद ही उसे घर में रख सकते हैं। लेकिन विवाहिता ने इससे इन्कार कर दिया और मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की।


साथ ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश महिला थाना पुलिस ने समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed