{"_id":"69e001b6bd7f7050b902d5f1","slug":"gas-crisis-supply-stalled-in-joya-naugaon-consumers-in-distress-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161605-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस संकट: जोया-नौगावां में सप्लाई ठप, उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस संकट: जोया-नौगावां में सप्लाई ठप, उपभोक्ता बेहाल
विज्ञापन
नौगावां सादात/जोया। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार गहराती जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि नौगावां सादात में पांच और जोया में पिछले सात दिनों से गैस की आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों के घरों में चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं और वैकल्पिक व्यवस्था करना भी मुश्किल हो रहा है।
नौगावां सादात ही नहीं, बल्कि हसनपुर, मंडी धनौरा और गजरौला क्षेत्रों में भी यही स्थिति बनी हुई है। इन इलाकों में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर की भारी कमी देखी जा रही है। सुबह से ही तेज धूप में उपभोक्ता एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत जोया कस्बे में देखने को मिल रही है, जहां स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर पिछले सात दिनों से रसोई गैस की सप्लाई बंद है। स्थिति यह है कि एजेंसी का बुकिंग काउंटर भी बंद कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
लोग कई दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें न तो सिलिंडर मिल पा रहा है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। जिले के अन्य कस्बों में भी हालात बेहतर नहीं हैं। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस न मिलने के कारण उन्हें लकड़ी, कोयला या महंगे दामों पर वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में इस समस्या को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। वहीं, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सप्लाई में कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है और जैसे ही पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध होंगे, वितरण व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।