फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Holy Ganga bath in brijghat

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा में लगाई अस्था की डुबकी

Mon, 04 Dec 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 04 Dec 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Holy Ganga bath in brijghat
ब्रजघाट गंगा में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान करते श्रद्घालु। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य देकर गंगा मैय्या को नमन किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गरीब-निराश्रितों को भोजन वस्त्र दान कर पुण्य कमाया।

loader

शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। रविवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए शनिवार रात बारह बजे के बाद से ही आसपास के लोग व पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा पर पहुंचने शुरू हो गए। रविवार सुबह चार बजे तक ब्रजघाट गंगा तट श्रद्घालुओं से खचाखच भर गया।

श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्योदय के साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया और उपासना की गई। ब्रजघाट पर श्रद्धालुुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन के पुख्ता इंतजाम किए थे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहे।

उधर, तिगरी गंगा तीर्थ पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। गरीब निराश्रितों को भोजन व वस्त्र दान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed