{"_id":"6acaaaae017a7614160cf0c7","slug":"contractual-health-workers-continue-their-work-boycott-they-will-head-to-lucknow-tomorrow-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-175222-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी, कल लखनऊ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी, कल लखनऊ जाएंगे
विज्ञापन
अमरोहा। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने तीसरे दिन शनिवार को भी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। हड़ताल से जिला अस्पताल, अमरोहा, जोया, गजरौला, हसनपुर, रहरा और मंडी धनौरा सीएचसी समेत स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। कर्मचारी रविवार को लखनऊ रवाना होंगे और 12 अक्तूबर को धरने में शामिल होंगे। जिले में 13 अक्तूबर से फिर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि संगठन की पांच मांगों में नियमितीकरण अथवा समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ व एचआर का लाभ, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं। कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी में चिकित्सकों सहित करीब 850 संविदाकर्मी तैनात हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से मामूली मानदेय पर काम कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ।
विज्ञापन
सीएचओ और एएनएम भी हड़ताल पर
अमरोहा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सीएचओ और एएनएम भी शनिवार को हड़ताल पर रहे। इससे आरोग्य मंदिरों की सेवाएं प्रभावित हुईं और ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ा। शहरी क्षेत्र में केवल एएनएम हड़ताल पर रहीं।
जिलाध्यक्ष कमलदीप शर्मा ने सीएचओ का अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति लागू करने, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय देने, पीबीआई को मासिक मानदेय में शामिल करने, नियमित भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता और रिक्त पदों पर स्थानांतरण की मांग की। सीएचओ और एएनएम 12 अक्तूबर को लखनऊ में धरना देंगे और 13 अक्तूबर से फिर हड़ताल पर रहेंगे। संवाद
.......