फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Expressway: Underpass construction work completed near Ganga Dam Piploti village, traffic started

गंगा एक्सप्रेस-वे: गंगा बांध पिपलौती गांव के पास अंडरपास निर्माण कार्य हुआ पूरा, आवागमन शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Underpass construction work completed near Ganga Dam Piploti village, traffic started
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। तहसील क्षेत्र के 25 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। कई जगहों पर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में गंगा बांध पिपलौती गांव के सामने अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अंडरपास से आवागमन भी शुरू हो गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। उधर, उझारी और मिर्जापुर में अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे की दूरी 23.6 किलोमीटर रहेगी और चौड़ाई 120 मीटर प्रस्तावित है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस वे सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरने से यहां विकास को पंख लगेंगे। नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। पेट्रोल पंप, विद्यालय, होटल, शोरूम एवं अन्य तमाम प्रकार के व्यवसाय स्थापित होंगे। गांव मंगरौला में टी प्वाइंट बनाया जाएगा। गांव रूखालू में टोल प्लाजा बनाया जाना प्रस्तावित है। मेरठ से प्रयागराज की दूरी काफी कम हो जाएगी और लंबा सफर तय करने में समय भी कम लगेगा। यात्रियों को काफी आसानी होगी। धार्मिक दृष्टि से भी यह गंगा एक्सप्रेस वे काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। गंगा एक्यसप्रेस-वे के निर्माण के बीच कई स्थानों पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। सबसे गंगा बांध पर गांव पिपलौती के नजदीक अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अंडरपास के नीचे से वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। उधर, नगर पंचायत उझारी और मिर्जापुर के नजदीक अंडरपास पर तेजी के काम चल रहा है। उझारी में अंडरपास का निर्माण पचास फीसदी हो चुका है। जबकि मिर्जापुर में सत्तर फीसदी निर्माण कार्य हो चुका है। जबकि गांव मंगरौला में अंडरपास का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

इन गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे

-अकबरपुर शर्की, कुआं डाली, पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गौरबपुर उर्फ रुस्तमपुर, पिपलोती खुर्द, पिपलोती मुस्तकम, रुखालू, शकरौली, मंगरोला, दौलतपुर कला, सूमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, राजपुर, सांपा, उझारी, पाइंदापुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से प्रभावित गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य
गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रभावित हो रहा है। निर्माण में लगी मशीनें बारिश में काम नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में ठेकेदारों ने काम रोक दिया है। कार्य रुकने पर कुछ ठेकेदार मशीनों में मरम्मत कार्य भी करा रहे हैं। तेज बारिश होने पर गंगा एक्सप्रेस वे के प्लांट के आसपास पानी भर जाने से कार्य प्रभावित है। मिट्टी चिकनी हो जाने पर यहां मशीनें कार्य नहीं कर पाती हैं।



बयान: गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। पिपलौती में गंगाबांध पर अंडर पास का कार्य पूरा हो चुका है। आवागमन भी सुचारू हो गया है। बारिश की वजह से कुछ जगहों पर कार्य प्रभावित है। --सुदीप कुमार, तहसीलदार हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed