{"_id":"6307dbcc9363490656119ae8","slug":"ganga-expressway-the-work-of-land-leveling-going-on-fast-for-the-construction-hasanpur-news-mbd438937369","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण को तेज गति से चल रहा भूमि समतलीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण को तेज गति से चल रहा भूमि समतलीकरण का कार्य
विज्ञापन
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए भूमि को समतल करने का कार्य तेज गति से चल रहा है। जल्द ही मिट्टी का भराव शुरू हो जाएगा और इसके बाद सड़क पर पत्थर डालना शुरू हो जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए जल्द ही पिलर बनाए जाने शुरू होंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई 120 मीटर होगी। यह हसनपुर तहसील क्षेत्र में 24 किलोमीटर दूरी में रहेगा। गंगा एक्सप्रेस वे के लिए 25 गांवों के 2467 किसानों की 315.761 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ से प्रयागराज तक सफर को सुगम बनाने के लिए 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए योजना शुरू की थी। जिस पर काफी समय से काम किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे की परिधि में अमरोहा जनपद के 25 गांव आ रहे हैं 25 गांवों के 2,467 किसानों की 315.761 हेक्टेयर भूमि यूपीडा द्वारा खरीदने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। खरीदी गई भूमि का बैनामा करा लिया गया है। क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरने से यहां विकास को पंख लगेंगे।
नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। पेट्रोल पंप, विद्यालय, होटल, शोरूम एवं अन्य तमाम प्रकार के व्यवसाय स्थापित होंगे। गांव मंगरौला में टी प्वाइंट लगाया जाएगा। जबकि गांव रूखालू के पास टोल टैक्स बनाया जाएगा। मेरठ से प्रयागराज की दूरी काफी कम हो जाएगी और लंबा सफर तय करने में समय भी कम लगेगा। यात्रियों को काफी आसानी होगी। धार्मिक दृष्टि से भी यह गंगा एक्सप्रेस वे काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रयागराज में गंगा स्नान एवं संगम का लोग धार्मिक पुण्य कमा सकेंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अब निर्माण कार्य जल्द तेजी के साथ चल रहा है। समतलीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
हसनपुर तहसील क्षेत्र के इन गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे
अकबरपुर शर्की, कुआ डाली, पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गौरबपुर उर्फ रुस्तमपुर, पिपलोती खुर्द, पिपलोती मुस्तकम, रुखालू, शकरौली, मंगरोला, दौलतपुर कला, सूमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, राजपुर, सांपा, उझारी, पाइंदापुर आदि।
जिले में गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण का कार्य दो सालों में पूरा होने का प्रस्तावित समय है। इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। भूमि को तेजी के साथ समतल कराया जा रहा है।-अर्चना शर्मा, तहसीलदार हसनपुर
क्या बाले लोग
- गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण शुरू हो गया है। लेकिन इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इसके बनने क्षेत्र का काफी विकास होगा। मेरठ के लिए सफर आसना हो जाएगा।-प्रमोद कुमार, रूस्तमपुर
बयान: गंगा एक्सप्रेस वे बनने से प्रयाग राज को जाने के लिए दूरी कम हो जाएगी। यहीं से सीधा प्रयाग राज का सफर किया जा सकेगा। पहले घूमकर जाना होता था।-बादल चावला, मटीपुरा
बयान: गंगा एक्सप्रेस वे बनने के लिए समतलीकरण का कार्य चल रहा है। अधिकारियों से मांग की जाती है। कार्य में लापरवाही ना बरती जाए।-सुधीर शर्मा, मंगरौला