{"_id":"5a36cc804f1c1b95188ba6e0","slug":"ganga-bath-on-somwati-amavasya-can-be-found-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान आज, लग सकता है जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान आज, लग सकता है जाम
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
फीका रहा बैशाखी स्नान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष माह में सोमवार के दिन पड़ने वाली सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। इस अमावस्या का विशेष महत्व होने के चलते श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने का अनुमान है। इससे ब्रजघाट हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है।
जाम से निजात के लिए रविवार शाम से ही हाईवे के कटों को बंद कर दिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पौष माह की अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान को श्रद्धालु उमड़ते हैं।
लेकिन इस बार यह अमावस्या सोमवार के दिन पड़ने से विशेष महत्व रखती है। इसलिए श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने का अनुमान है। गंगा में स्नान के लिए मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित पश्चिमी प्रदेश के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं।
विज्ञापन
इस दिन गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं। ब्रजघाट पुल पर वाहनों का जमावड़ा लगने की वजह से अक्सर जाम लग जाता है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा ना लग पाए इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। हाईवे पर बने सभी कटों को बंद कर दिया गया है।