फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   From cities to villages, people are burning with fever; crowds have swarmed the hospitals.

Amroha News: शहर से गांव तक बुखार से तप रहे लोग, अस्पतालों में उमड़ी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
From cities to villages, people are burning with fever; crowds have swarmed the hospitals.
अमरोहा। शहर से लेकर गांव तक लोग बुखार से तप रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ के चलते पैर रखने की जगह भी नहीं मिली। ओपीडी भी दो हजार के पार रही। इसमें बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। ब्लड जांच का दबाव भी बढ़ रहा है। जहां पहले से 150 से 200 लोगों की जांच हो रही थी, वहीं अब साढ़े तीन सौ लोगों की जांच हो रही है। इसमें टाइफाइड, बुखार और डेंगू के मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अवकाश के बाद खुले अस्पतालों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा बुखार का प्रकोप दिखाई दे रहा है। जिले भर में करीब 50 प्रतिशत बुखार के मरीजों की संख्या है। पहले की अपेक्षा अस्पतालों की ओपीडी छह हजार तक पहुंच रही है। बरसात के मौसम में बुखार का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सुबह से ही पर्चा काउंटर और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लग रही है। कई मरीजों को हालत गंभीर होने पर वार्ड में भर्ती किया गया है। बुखार के मरीजों की पहले ब्लड जांच हो रही है। इसके चलते पैथोलॉजी लैब पर भी भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को 400 लोगों की ब्लड की जांच की गई। इसमें से अधिकांश बुखार, टाइफाइड और डेंगू संभावित मरीजों की जांच हुई, लेकिन अभी तक डेंगू का मरीज नहीं मिला है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन लगनी शुरु हो गई और देखते हुए देखते अस्पताल में भीड़ हो गई। पर्चा बनवाने से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लाइन लगी रही। हर रोज करीब 40 से 50 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि बुखार के मरीजों की जांच कर दवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में पर्याप्त संख्या में दवाओं का स्टाॅक है। मरीजों की जांच कर उनको दवाओं का वितरण किया जा रहा है। सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि किसी मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
.........
जोया सीएचसी में लगी मरीजों की लाइन, ओपीडी 600 रही
जोया। क्षेत्र में बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार को सीएचसी में करीब 600 मरीज ओपीडी में पहुंचे। सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उवैस ने बताया कि बुखार और टाइफाइड से पीड़ित पांच मरीजों को जनरल वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

सोमवार को कुत्ते के काटने पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने 68 मरीज पहुंचे। इनमें 21 नए और 47 पुराने मरीज शामिल रहे। पैथोलॉजी में 56-56 मरीजों की मलेरिया और टाइफाइड जांच की गई। जांच में पांच मरीज टाइफाइड पॉजिटिव मिले। अधीक्षक ने बुखार या अन्य लक्षण होने पर सीएचसी में जांच कराने की अपील की। संवाद
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed