{"_id":"6935c39f715d11ab5c04120c","slug":"four-minors-who-ran-away-after-snatching-a-purse-at-a-wedding-were-caught-by-a-mob-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-152993-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी में पर्स लूटकर भागे चार नाबालिगों को भीड़ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी में पर्स लूटकर भागे चार नाबालिगों को भीड़ ने पकड़ा
Sun, 07 Dec 2025 11:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शादी के कार्यक्रम में पर्स लूटकर भागे चार नाबालिगों को भीड़ ने पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीडि़त के मुताबिक पर्स में करीब 26 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर व जरूरी दस्तावेज थे।
यह घटना शहर के एक मैरिज हॉल की है। रविवार रात यहां पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें शामिल महिलाएं और पुरुष खाना खा रहे थे। तभी, कुछ नाबालिग एक कारोबारी की पत्नी का पर्स लूट कर भागने लगे। अचानक हुई घटना से लोग अचंभित रह गए और भाग रहे आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ली आई और पूछताछ शुरू कर दी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।