{"_id":"6aa450325f04712bb1089339","slug":"road-damaged-by-river-flow-vehicles-passing-over-wooden-planks-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-172783-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नदी के बहाव से सड़क क्षतिग्रस्त, लकड़ी के पट्टे से गुजर रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नदी के बहाव से सड़क क्षतिग्रस्त, लकड़ी के पट्टे से गुजर रहे वाहन
Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। खादर क्षेत्र के गांवों से सट कर बह रही गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद ग्रामीणों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्राम चांदरा फार्म से झुंडपुरा को जाने वाले मार्ग की सड़क पानी के तेज बहाव से कट गई। सड़क के कटने से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों ने अपने स्तर से सड़क के ऊपर लकड़ी के पट्टे डालकर दोपहिया वाहनों के आने जाने का इंतजाम किया है।
पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से इस साल भी खादर क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बीते तीन दिन से बारिश नहीं होने की वजह से गंगा नदी का जलस्तर कम हुआ है, लेकिन जंगलों में पानी भरा हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम चांदरा फार्म से झुंडपुरा को जाने वाले मार्ग पर पानी के तेज बहाव से सड़क कट गई। ग्रामीणों का कहना है कि वहां अभी भी करीब चार फीट पानी मौजूद है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हलका लेखपाल को देने की बात कही है। ग्रामीणों ने दोपहिया वाहनों के लिए सड़क के ऊपर लकड़ी के पट्टे डाल लिए हैं। लेकिन चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। गांव निवासी अवतार सिंह का कहना है कि प्रशासन को शीघ्र ही सड़क की मरम्मत करानी चाहिए। दूसरी ओर तहसीलदार मूसाराम का कहना है कि उनके पास सड़क कटने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।