{"_id":"5a512b164f1c1b5f078b4f78","slug":"four-man-died-in-amroha-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने गए बुजुर्ग की ठंड से ठिठुरकर हुई मौत, श्ानिवार को कुल चार मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहलने गए बुजुर्ग की ठंड से ठिठुरकर हुई मौत, श्ानिवार को कुल चार मौतें
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर कोहरे से गुजरते वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को अमरोहा की सुबह घने कोहरे की चादरों में लिपटी रही। वहीं बाहर बजे के बाद खिली धूप अपनी कोई असर नहीं छोड़ पाई। गलन के आगे धूप बेअसर साबित हुआ। रात का तापतान चार डिग्री पहुंच गया है। वहीं दिन का तापमान तीन दिनों से बारह डिग्री सेल्सियस पर अटका है।
कहने के लिए अधिकतम और न्यूतनम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस का फर्क है, लेकिन दिन और रात में ठंड एक जैसी पड़ रही है। शनिवार को भी ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। ठंड के कारण अमरोहा में एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई।
अमरोहा के छेवड़ा मोहल्ला निवासी साठ वर्षीय फूल सिंह पुत्र चुन्नी सिंह घर में अकेेले रहते थे। शनिवार सुबह वह टहलने निकले थे। जबकि सुबह घना कोहरा छाया था। इस दौरान स्टेशन के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर ही बैठ गए। अभी लोग कुछ समझ पाते कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। बाद में जीआरपी की सूचना पर भतीजा सतीश कुमार स्टेशन पहुंचा। वह शव लेकर घर चला आया। वहीं ठंड के चलते सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़ गए।
गजरौला क्षेत्र के कांकाठेर में दो बुजुर्ग शुक्रवार रात अपने घर में सोए थे। सुबह परिजनों ने उनके शरीर अकड़े हुए पाए। 66 वर्षीय तेजराम और 77 वर्षीय बसंती की ठंड से ठिठुरकर मौत हो गई। वहीं बिड़ला गांव निवासी 40 वर्षीय गुलाब सिंह की भी ठंड से मौत होने का दावा परिजनों ने किया है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कहने के लिए अधिकतम और न्यूतनम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस का फर्क है, लेकिन दिन और रात में ठंड एक जैसी पड़ रही है। शनिवार को भी ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। ठंड के कारण अमरोहा में एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
अमरोहा के छेवड़ा मोहल्ला निवासी साठ वर्षीय फूल सिंह पुत्र चुन्नी सिंह घर में अकेेले रहते थे। शनिवार सुबह वह टहलने निकले थे। जबकि सुबह घना कोहरा छाया था। इस दौरान स्टेशन के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर ही बैठ गए। अभी लोग कुछ समझ पाते कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। बाद में जीआरपी की सूचना पर भतीजा सतीश कुमार स्टेशन पहुंचा। वह शव लेकर घर चला आया। वहीं ठंड के चलते सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़ गए।
गजरौला में तीन लोगों की ठंड से मौत ः
ठंड से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार रात तक ठंड से मरने वालों की संख्या एक ही थी। टहलने गए बुजुर्ग की मौत हुई थी। शाम को जिले में तीन और मौतों की पुष्टि हुई। हालांकि प्रशासन की आेर से ठंड से मौत की पुष्टि नहीं की गई है।गजरौला क्षेत्र के कांकाठेर में दो बुजुर्ग शुक्रवार रात अपने घर में सोए थे। सुबह परिजनों ने उनके शरीर अकड़े हुए पाए। 66 वर्षीय तेजराम और 77 वर्षीय बसंती की ठंड से ठिठुरकर मौत हो गई। वहीं बिड़ला गांव निवासी 40 वर्षीय गुलाब सिंह की भी ठंड से मौत होने का दावा परिजनों ने किया है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया।