फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four crows found dead in Aharaula Tejwan, three animals made morsel

अहरौला तेजवन में मृत मिले चार कौवे, तीन को जानवरों ने बनाया निवाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Four crows found dead in Aharaula Tejwan, three animals made morsel
गजरौला के गांव अहरौला तेजवन में मृत कौवा दिखाते ग्रामीण। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। ब्लाक के गांव अहरौला तेजवन में सुबह सवेरे चार कौवे मृत मिले। हालांकि उनमें से तीन को जानवरों ने निवाला बना लिया। एक कौवे को ग्रामीणों ने गांव में गड्ढा खोदकर दबा दिया। वहीं खाईखेड़ा खादर, कांकाठेर, कतरमल्लीपुर के बाद अब इस गांव में भी कौवों की रहस्यमय तरीके से हुई मौत से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह नगर की सीमा से सटे गांव अहरौला तेजवन में कांशीराम कालोनी से होकर जाने वाले मार्ग पर स्कूल के पास एक स्थान पर चार कौवे मृत पड़े देख वहां से गुजर रहे लोगों ने गांववालों को इसकी खबर दी। गांव में रहने वाले महिपाल सिंह और विजयपाल सिंह के मुताबिक वे वहां पहुंचे तो जानवर तीन कौवों को खा चुके थे जबकि एक कौवा मृत पड़ा मिला। काफी देर तक वे वहां पशु चिकित्सा विभाग की टीम आने की प्रतीक्षा देखते रहे। बाद में उसे गड्ढा खोदकर दबा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में बुधवार को भी छह कौवे मृत मिले थे। वहीं गजरौला मेें इन्हें मिलाकर अब तक 31 कौवों की रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है। हालांकि कई अन्य गांवों में भी फिर से मृत कौवे मिलने की चर्चाए रहीं लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डा.ओमवीर सिंह ने दावा किया कि कौवों की मौत अधिक ठंड और घने कोहरे की वजह से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed