फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former Pradhan's brother's body found hanging from a noose, murder suspected

Amroha News: फंदे से लटका मिला पूर्व प्रधान के भाई का शव, हत्या की आशंका

Fri, 22 Aug 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 22 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's brother's body found hanging from a noose, murder suspected
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव बैगपुर मुंडा में बृहस्पतिवार शाम को 30 वर्षीय युवक का शव गांव से कुछ ही दूरी पर पॉपलर के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान पूर्व प्रधान कुलदीप के भाई संजीव पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
गांव में पूर्व प्रधान के छोटे भाई संजीव का परिवार रहता है। संजीव ट्रक चलाते हैं। तीन दिन पूर्व संजीव गांव पहुंचे थे लेकिन अचानक गायब हो गए। शाम के समय उनका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पूर्व प्रधान कुलदीप ने बताया कि कि संजीव की आठ दिन पहले गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी सैंपल जुटाए हैं।
विज्ञापन

संजीव की शादी छह साल पहले बलिया जिले की एक महिला से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। मृतक की पत्नी आठ दिन पहले मायके गई हुई थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा और उसके बाद ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed