{"_id":"578299ac4f1c1b39117f9ddd","slug":"flirt-in-marriage-ceromony","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर शादी समारोह में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर शादी समारोह में मारपीट, हंगामा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के आजाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में झगड़े के दौरान भीड़ और पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के आजाद मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार की दोपहर बारात आई थी। बाराती और घाराती दावत खाने में मशगूल थे। महिलाएं और युवतियां भी दावत खा रही थीं।
इसी दौरान किसी युवक ने महिलाओं के साथ छेड़खानी कर दी। इसको लेकर युवकों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लात घूंसे चलने लगे। शादी कार्यक्रम में मारपीट होने से भगदड़ मच गई। लड़ते झगड़ते रोड पर आ गए। इससे जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़ा कर रहे युवकों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समझाकर शांत किया। युवकों के हटने के काफी देर तक जाम लगा रहा।
उधर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सिरसा खुम्मार में कहासुनी के बाद हुए विवाद में पथराव हो गया। गांव निवासी श्रवण का कहना है कि गांव के ही व्यक्ति ने तीन साल पूर्व उससे 1.35 लाख रुपये मकान बनाने को उधार लिए थे। कई बार तकादा करने के बाद भी रुपये नहीं दे रहा।
विज्ञापन
रविवार को रुपये मांगे तो उल्टा गाली गलौच करने लगा। विरोध पर पथराव कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस को देख दोनों पक्षों के आरोपी फरार हो गए। कोतवाल शैैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, मामला निपट गया था।