{"_id":"619d3f23bfc99d725552eb34","slug":"five-bikes-stolen-two-accused-arrested-with-15-kg-doda-powder-hasanpur-news-mbd4104042150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच बाइक, 15 किलो डोडा चूर्ण के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की पांच बाइक, 15 किलो डोडा चूर्ण के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा जनपद के हसनपुर पुलिस गिरफ्त में बाइक चोर एवं बरामद बाइकें।
- फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा )। पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों एवं 15 किलो डोडा चूर्ण के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। दोनों आरोपी बाइक चोरी के साथ मादक पदार्थों की तस्करी भी करते हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर गजरौला मार्ग से दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमराला निवासी शमशेर व वहीं के अंकुर उर्फ अंकुश के रूप में हुई। इनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई। दोनों चोरी की बाइकों पर सवार थे। उन्होंने सिहाली जागीर गांव से भी बाइक चोरी की कोशिश की थी। आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से तीन बाइक और भी बरामद की गई हैं। जो आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से चोरी की है। हसनपुर व अमरोहा से बाइक चोरी करके आरोपी उन्हें मेरठ में बेचते हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी भी करते हैं। शमशेर पर बाइक चोरी एवं मादक पदार्थों की तस्करी के दस मामले गाजियाबाद, अमरोहा एवं हसनपुर थाने में पंजीकृत हैं। जबकि अंकुर पर तीन मामले पंजीकृत है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।