फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   First namaz at Eidgah at 7:30, second namaz at Jama Masjid at 8 o'clock.

Amroha News: पहली नमाज ईदगाह पर साढ़े सात बजे, दूसरी नमाज आठ बजे जामा मस्जिद पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
First namaz at Eidgah at 7:30, second namaz at Jama Masjid at 8 o'clock.
अमरोहा। सड़क पर नमाज अदा करने पर लगी पाबंदी के साथ बढ़ती गर्मी के बीच लोगों की सहूलियत के लिए उलेमाओं ने इस बार ईद की नमाज दो जमात में कराने का निर्णय लिया है। पहली नमाज ईदगाह पर तो दूसरी नमाज तीस मिनट के बाद जामा मस्जिद पर होगी। जामा मस्जिद प्रशासन ने नमाजियों से ईदगाह पर पैदल आने की अपील की है।
विज्ञापन

नायब मोहतमिम मुफ्ती हमजा अब्बासी के मुताबिक सबसे पहले ईदगाह पर ईद की नमाज साढ़े सात बजे अदा होगी। इसके बाद आठ बजे जामा मस्जिद में भी नमाज कराई जाएगी। बुजुर्गों और बच्चों के साथ नमाज जामा मस्जिद में अदा की जाए। ईदगाह पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए नमाज पढ़ने के लिए पैदल ही आएं। वहीं, बिजनौर रोड, धनौरा मार्ग व शहर की दूसरी सड़कों पर जाम से निपटने को लेकर जामा मस्जिद प्रशासन ने नमाजियों से ईदगाह पर पैदल आने की अपील भी जारी की है। सोमवार को 28वां रोजा है। मंगलवार को अगर चांद का नजर आता है तो ईद बुधवार की होगी। वरना गुरुवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। पुलिस-प्रशाशन ने ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी पहले ही कर ली है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed