{"_id":"68b4ba08da66094207019d60","slug":"first-he-got-married-for-fear-of-going-to-jail-now-he-threw-the-married-woman-out-of-the-house-for-dowry-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-146766-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पहले जेल जाने के डर से की शादी, अब दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पहले जेल जाने के डर से की शादी, अब दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
Mon, 01 Sep 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। फेसबुक पर दोस्ती कर गजरौला के युवक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर छात्रा का गर्भपात करा दिया। वहीं, दुष्कर्म और गर्भपात के मुकदमे में जेल जाने के डर से आरोपी ने पीड़िता से शादी भी कर ली लेकिन अब आरोपी ने दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया। रजबपुर पुलिस ने मामले एसपी के आदेश पर दंपती और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रजबपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी नोएडा में पढ़ाई करती थी। साल 2019 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती गजरौला के रेलवे स्टेशन माल गोदाम के सामने रहने वाले प्रत्यक्ष औलख से हुई थी। आरोप है कि 25 फरवरी 2019 को छात्रा पढ़ाई के लिए नोएडा जा रही थी और चौपला पर सवारी का इंतजार कर रही थी। इस बीच प्रत्यक्ष औलख बाइक से वहां पहुंचा और अपने माता-पिता के मिलाने के बहाने घर ले गया।
छात्रा के मुताबिक आरोपी घर पर अकेला था। आरोपी ने छात्रा को कोल्डिंग में नशीली दवा पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। आरोपी ने मामले की शिकायत करने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इस बीच छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया था।
विज्ञापन
2020 में छात्रा ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस
छात्रा के गर्भपात होने के बाद प्रत्यक्ष औलख और उसके माता-पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया। लिहाजा साल 2020 में छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। जेल जाने के डर से प्रत्यक्ष औलख और उसके माता-पिता ने नौ जून 2020 को शादी कर ली। आरोप कि पांच जुलाई 2021 को कोर्ट ने मुकदमे की फाइनल रिपोर्ट स्वीकार कर ली।
दहेज में 20 लाख की मांग कर रहे है आरोपी
प्रत्यक्ष औलख और उसके माता-पिता दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर प्रताड़ित करते थे। घर में बंधक बनाकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं 12 फरवरी 2025 को ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में पिता के घर रहती है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। उनके निर्देश पर रजबपुर पुलिस ने प्रत्यक्ष औलख, उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।