फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fireworks will be sold at 14 places in 12 police station areas in the district

Amroha News: जिले में 12 थानाक्षेत्र के 14 स्थानों पर होगी आतिशबाजी की बिक्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Fireworks will be sold at 14 places in 12 police station areas in the district
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में इस बार आतिशबाजी की बिक्री 12 थाना क्षेत्रों में 14 स्थानों पर होगी। प्रशासन ने इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं। अस्थाई लाइसेंस लेकर कारोबारी दुकानें लगा सकेंगे। बिना अनुमति आतिशबाजी की बिक्री करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आतिशबाजी की बिक्री वाले स्थानों पर दमकल की गाड़ियां और कर्मचारी 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे।
इस बार 31 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी। वहीं, दिवाली के पास आते ही बच्चों और बड़ों में आतिशबाजी खरीदने को लेकर उत्सुकता रहती है। बच्चों ने पटाखे खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, आतिशबाजी के कारण किसी तरह का हादसा न हो जाए, इसलिए प्रशासन ने 14 स्थान चिह्नित किए हैं। जहां पर आतिशबाजी, पटाखे आदि बिक्री की होगी। दमकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि जहां पर आतिशबाजी की बिक्री हो, वहां पर एक फायर टैंकर और दमकलकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 14 स्थानों पर आतिशबाजी बिक्री की अनुमति है। प्रत्येक स्थान पर चेकिंग की जाएगी। आग से बचाव के उपकरण और संसाधन हैं या नहीं। आतिशबाजी की दुकान लगाने वाले कारोबारियों को संबंधित एसडीएम से अस्थाई लाइसेंस लेना होगा। अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों को कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगाई जाएंगी आतिशबाजी की दुकान
- अमरोहा में जेएस हिंदू कॉलेज का मैदान
- गजरौला रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय का मैदान
- धनौरा रामलीला मैदान
- बछरायूं एनडीपी स्कूल का मैदान
- रजबपुर में साप्ताहिक बाजार का मैदान
- जोया में इकौंदा रोड पर श्रीधर मिल्क का खाली प्लॉट
- नौगावां सादात में सोहरत आईटीआई का मैदान/बुधबाजार का मैदान
- कैलसा बॉर्डर पर साप्ताहिक बाजार का मैदान
- सैदनगली में पाकबड़ा रोड पर सत्यम गुप्ता का खाला प्लॉट
- आदमपुर में साप्ताहिक बाजार का मैदान
- ढबारसी में पुलिस चौकी के पीछे वाला मैदान
- रहरा में प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान पर
- हसनपुर में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान पर
- उझारी में उझारी में रविवार बाजार का मैदान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed