फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire broke out in beedi factory due to short circuit, heavy damage

खाने में लगी आग, भारी नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in beedi factory due to short circuit, heavy damage
शॉर्ट सर्किट से बीड़ी के कारखाने में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की तेज लपटें उठने लगीं। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने ढाई घंटे के बाद आग को बुझाया। अग्निकांड में भारी नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात नई बस्ती फिरदौस मस्जिद वाली गली का है। नौगांवा सादात नगर पंचायत अध्यक्ष शाहिना चांद के पति चांद आलम बीड़ी का कारोबार करते हैं। उनकी चांद बीड़ी कंपनी के नाम से फर्म है। मोहल्ला नई बस्ती फिरदौस मस्जिद वाली गली में बीड़ी का कारखाना है। कारखाने में दिन में मजदूर काम करते हैं। जबकि रात को बंद रहता है। बुधवार की सुबह करीब 4 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से बंद कारखाने में आग लग गई। थोड़ी देर में आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग देखकर लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष पति चांद आलम मौके पर पहुंच गए। सूचना पर दो गाड़ियों के साथ पहुंचे दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे बाद आग को बुझा पाया। अग्निकांड में बड़ी संख्या बीड़ी बनाने का पत्ता जलकर राख हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पति चांद आलम ने अग्नकिांड में भारी नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed