फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on six persons

दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति सहित पांच पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
fir on six persons
डिडौली। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये की मांग की। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिनोरा जलालाबाद गांव निवासी वहीद की बेटी गुलफसा की शादी रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी रिजवान के साथ दो साल पहले हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले गुलफसा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग करते थे। करीब नौ महीने पहले विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में मां के साथ रहती है। आरोप है कि 15 अगस्त की दोपहर विवाहिता घर पर अकेली थी। तभी पति अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत डिडौली पुलिस से की। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रिजवान, जेठ फुरकान व इरफान, ननद नूरजहां और जेठानी रुखसाना के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed