{"_id":"67f040171abd1b0aad01cf35","slug":"fir-lodged-against-illegally-operated-pathology-lab-operator-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137361-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब संचालक पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब संचालक पर एफआईआर दर्ज
Sat, 05 Apr 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
अवैध रूप से संचालित हुमेन केयर पैथोलॉजी लैब के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। निरीक्षण के समय आरोपी पैथोलॉजी लैब संचालक भाग गया था। इसके बाद वह स्वास्थ्य विभाग के नोटिस का जवाब भी नहीं दे सका।
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने 11 मार्च को टीम के साथ मोहल्ला इस्लामनगर में संचालित हुमेन केयर पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया था। टीम को आता देख पैथोलॉजी लैब संचालक फरमान अहमद भाग गया था। वहीं, निरीक्षण में लैब पर बायोमेडिकल वेस्ट की व्यवस्था नहीं नहीं मिली थी। जबकि, लैब पर पैथोलॉजी लैब संबंधित कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। पैथोलॉजी लैब के लेटर हेड पर फरमान अहमद डीएमएलडी दर्ज पाया गया।
पैथोलॉजी लैब संचालक फरमान को नोटिस देकर जवाब मांगा गया लेकिन, वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद नोडल अधिकारी ने पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। मामले में नोडल अधिकारी डॉ. शरद ने अमरोहा नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में हुमेन केयर पैथोलॉजी लैब संचालक फरमान अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।