{"_id":"6712dfc24417bdd81e01ffb4","slug":"fir-against-seven-for-occupying-land-through-fake-agreement-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-127821-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्जी एग्रीमेंट के जरिये जमीन पर कब्जा करने में सात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्जी एग्रीमेंट के जरिये जमीन पर कब्जा करने में सात पर एफआईआर
विज्ञापन
अमरोहा।
कुछ लोगों ने किसान की जमीन पर फर्जी एग्रीमेंट के जरिये चहारदीवारी करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा के मोहल्ला बंगला निवासी मजरुल इस्लाम की खसरा नंबर 479 में 1.157 हेक्टेयर पुश्तैनी जमीन है। यह जमीन ईदगाह रोड टावर वाली गली में है। मजरुल बेटे मुनाजिर के साथ 25 सितंबर की शाम अपनी जमीन पर गए थे। आरोप है कि कुछ लोग उनकी जमीन पर चहारदीवारी करने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों के पास फर्जी एग्रीमेंट था, जो मोहम्मद आरेफीन नाम के व्यक्ति से करा रखा था। मजरुल और उनके बेटे मुनाजिर ने चहारदीवारी करने का विरोध किया, तो मोहल्ला नौगजा निवासी मुफीद अहमद, मोहल्ला कुरैशी फूल बाग निवासी उस्मान पहलवान, मोहल्ला नौबतखाना के जुबेर, मोहल्ला छतरी वाला बाग के अफसर अली, मोहल्ला इस्लामनगर ईदगाह रोड के हाफिज दिलदार, मोहल्ला ईदगाह निवासी सरताज चक्की वाला और मोहल्ला कुरैशी के रहने वाले हाजी मुजफ्फर अंसारी ने उनके साथ मारपीट की। मुजफ्फर अंसारी ने मजरुल पर तमंचा तान दिया। वहीं, हाफिल दिलदार ने अपहरण कर खेत में ले जाने और हत्या करने की धमकी दी।
पिता-पुत्र के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में एसपी के आदेश पर मुफीद अहमद, उस्मान पहलवान, जुबेर, अफसर अली, हाफिज दिलदार, सरताज चक्की वाला और हाजी मुजफ्फर अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।