फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight between two groups of students, belts were used fiercely, they chased and beat each other

Amroha News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, जमकर चली बेल्ट, एक दूसरे को दौड़ा कर पीटा

Thu, 12 Oct 2023 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups of students, belts were used fiercely, they chased and beat each other
डिडौली। जोया में मंगलवार की रात छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे और बेल्टें चलीं। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मारपीट की ये घटना जोया के एक निजी हॉस्पिटल के पास की है। डिडौली के स्योनाली गांव में अफसान का परिवार रहता है। उनका बेटा अरहम मंगलवार की रात जोया में ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह हॉस्पिटल के पास पहुंचा। तभी जोया के मोहल्ला खेड़ा निवासी शमी, समीर, अर्श और मोहल्ला रामलीला मैदान के रहने वाले विशांत ने गाली देना शुरू दिया। अरहम ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद अरहम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। थोड़ी ही देर में कुछ और छात्र व युवक भी वहां पहुंच गए। इसके बाद छात्रों के गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे को बेल्टों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आसपास के लोग छात्रों के बीच हुई मारपीट को देखते रहे। किसी ने छात्रों में मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में अरहम की तहरीर पर चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आपस में मारपीट किस बात को लेकर हुई, इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed