{"_id":"668c55c0537d0b2a450fda38","slug":"fight-between-baraatis-and-gharaatis-six-injured-including-the-groom-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-121735-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बराती और घरातियों में मारपीट, दूल्हे सहित छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बराती और घरातियों में मारपीट, दूल्हे सहित छह लोग घायल
विज्ञापन
गजरौला। डीजे पर डांस कर रहे बराती-घरातियों में कहासुनी के बाद लात-घूंसे चले। जमकर बेल्ट चलीं। दूल्हा सहित छह युवक घायल हो गए। गांव में भगदड़ मच गई। दूल्हे व अन्य बरातियों ने भाग कर जान बचाई। ब्रजघाट चौकी पुलिस पहुंच कर घटनाक्रम बताया। तीन घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में फेरों की रस्म पूरी हुई।
थाना क्षेत्र के गांव कुदैना निवासी छुट्टन की बेटी की बरात सोमवार की दोपहर नजदीकी गांव सुल्तानठेर मोहम्मदपुर से बरात आई थी। जिसमें दूल्हा मंगला का बेटा तीरथ सिंह था। बरातियों ने दावत खाने के बाद बरात चढ़ानी शुरू कर दी। तीन बजे गांव के प्रमुख मार्ग पर बरात की चढ़त हो रही थी। डीजे बज रहा था। इस बीच घराती भी डांस करने लगे। आरोप है कि इसी बात को लेकर बराती व घरातियाें में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लात-घूंसों के बाद जमकर बेल्ट चलीं। मारपीट में दूल्हा सहित छह युवक चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि बरातियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।
दूल्हा सहित बराती भाग कर ब्रजघाट चौकी पहुंचे। सूचना पवर पुलिसकर्मी गांव में पहुंच गए। उधर झगड़े के बाद शादी कार्यक्रम रुक गया। बताया जा रहा है कि कन्या पक्ष ने बेटी के फेरे देने से इन्कार कर दिया। मारपीट होने से क्षुब्ध वर पक्ष भी फेरे पर बैठने के लिए तैयार नहीं हुआ। रिश्तेदार और परिचित समझाने और मामला रफा दफा करने में लग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने भी दोनों पक्ष के लोगों को समझाया। शाम को पुलिस फिर गांव में पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में आठ बजे फेरों की रस्म पूरी हुई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस संबंध में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।