फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fertilizer should be given to farmers without Aadhar card and Fard

Amroha News: किसानों को बिना आधार कार्ड व फर्द दिया जाए खाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer should be given to farmers without Aadhar card and Fard
कैलसा। देहात थाना क्षेत्र के गांव कोठी खिदमतपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक आयोजित की गई। इसमें बिजली बिलों पर सभी उपभोक्ताओं को एक समान लाभ दिए जाने, छुट्टा पशुओं को पकड़वाने व जंगली जानवरों से फसलों को बचाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित भाकियू टिकैत गुट की बैठक में जिलाध्यक्ष डाॅ. चंद्रपाल सिंह ने कहा कि गन्ना किराया खत्म किया जाए और इसका किराया सरकार व मिल वहन करे। उन्होंने कहा कि किसानों को बिना आधार कार्ड व बिना फर्द के खाद मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने प्रयागराज में 16, 17 व 18 जनवरी को होने वाले चिंतन शिविर में सभी किसानों से पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान जिला प्रभारी चौधरी अभिराज सिंह, सत्यवीर सिंह, यशपाल सिंह, पुष्पेंद्र यादव, कपिल चौहान, मनवीर सिंह, अमित यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed