फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers clashed with each other in the annual general meeting of the sugarcane committee, a scuffle

गन्ना समिति की वार्षिक सामान्य सभा में आपस में भिड़े किसान, हाथापाई की नौबत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers clashed with each other in the annual general meeting of the sugarcane committee, a scuffle
गन्ना समिति में मुख्य लिपिक के थप्पड़ मारने के बाद पुलिस जानकारी करती हुई - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की बैठक में क्रय केंद्रों के निर्धारण को लेकर किसान आपस में ही भिड़ गए। हाथापाई की नौबत आ गई। काफी मुश्किल से लोगों ने उनको शांत किया। वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में समिति का चार करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

नगर के एक बैंक्वेट हाल में गन्ना समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। समिति के सचिव यतेंद्र हल्दिया ने बैठक की कार्यसूची की जानकारी दी। बैठक शुरू होते ही पतेई एमन, पतेवा, मुरादपुर व अलीनगर के किसान क्रय केंद्र के निर्धारण को लेकर आपस में भिड़ गए। किसानों का एक गुट अपना क्रय केंद्र वेव इंडस्ट्रीज से संबद्ध रखना चाहता था तो दूसरा गुट राणा शुगर मिल शाहबाद रामपुर के साथ जाना चाहता था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व हाथापाई की नौबत आ गई। काफी मुश्किल से उनको शांत किया गया।
विज्ञापन

सचिव ने समिति का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। सर्वसम्मति से चार करोड़ पांच लाख 16 हजार रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में आए वेव इंडस्ट्रीज के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह ने जानकारी दी कि बीते पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान की एडवाइज बैंकों को भेज दी गई है। इस मौके पर जनम सिंह, गन्ना परिषद के चेयरमैन चंचल सिंह, हरिमोहन, रविंद्र सिंह, आलोक भारती, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव को लेकर मुख्य लिपिक के थप्पड जड़ा, तहरीर दी
मंडी धनौरा। वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक के बाद अपना प्रस्ताव कार्यवाही में दर्ज कराने पहुंचे दरियापुर बुजुर्ग के किसानों ने समिति कार्यालय में जमकर हंगामा किया। एक किसान ने समिति के मुख्य लिपिक राकेश चौहान के थप्पड़ जड़ दिया। मुख्य लिपिक के थप्पड़ मारते ही वहां हंगामा खड़ा हो गया। समिति कर्मचारियों ने थप्पड़ मारने वाले किसान को घेर लिया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। सचिव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना एसडीएम व डीसीओ को दी। कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने दरियापुर बुजुर्ग के ग्रामीणों व समिति सचिव से वार्ता की। समिति सचिव का आरोप था कि किसान हंगामा कर रहे हैं। मुख्य लिपिक की ओर से किसान के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। समिति कर्मचारियों ने डीसीओ से पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed