फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers blocked the highway, the wheels of vehicles stopped

Amroha News: किसानों ने हाईवे किया जाम, थमे वाहनों के पहिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway, the wheels of vehicles stopped
रजबपुर(अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को चौकी के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर उतर आए। उन्होंने जहां विभिन्न मांगों को उठाया, वहीं मऊमय चक में हुए विवाद के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट तक किसानों ने हाईवे पर कब्जा जमाए रखा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए किसानों का मनाया।
विज्ञापन

दोपहर के समय रजबपुर में भाकियू असली की पंचायत हुई। जिसमें बिजली, मध्य गंगा नहर, पशु पालन विभाग से जुड़ी समस्याओं काे उठाया गया। पंचायत में इन विभागों के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिलाया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक जून को गांव मऊमय चक में हुए मारपीट की घटना को लेकर गुस्सा जताया। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने आरोप लगाया कि रजबपुर थाना पुलिस ने घटना के आरोपियों से हमसाज है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके विरोध में दोपहर तीन बजे कार्यकर्ता चौकी के सामने हाईवे पर पहुंच गए। किसान हाईवे पर ही बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसानों के प्रदर्शन के चलते हाईवे के दोनाें ओर वाहनों के पहिए थम गए। किसानों ने करीब 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर रजबपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार वहां पहुंचे और किसानों से वार्ता की। जिस पर किसान वहां से हटे। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में चौधरी राहुल चहल, समरपाल सिंह, मदन सिंह, रणवीर सिंह, सुखवीर सिंह, राजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, चेतन सिंह, गजेंद्र सिंह, मेवा राम सिंह, राज कुमार, अबरार अली, यशवीर सिंह व फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed