{"_id":"6529a9ae4add68479a0d7616","slug":"fans-excited-about-india-pak-match-said-india-will-win-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-6767-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भारत-पाक मैच को लेकर फैंस में उत्साह, कहा-जीतेगा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भारत-पाक मैच को लेकर फैंस में उत्साह, कहा-जीतेगा भारत
विज्ञापन
अमरोहा। वनडे विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला होगा। भारतीय दर्शकों का मानना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी भारत-पाकिस्तान को मात देगा। फैंस ने कहा कि आज के मैच में इंडिया ही जीतेगा। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को करारी हार मिली थी। इतना ही नहीं वर्ष 2011 की तरह भारत विश्व कप जीतेगा।
भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज हिंदुस्तान और पाकिस्तान का महामुकाबला जो हो रहा है। क्रिकेट प्रेमी जहां स्क्रीन पर आंखे गड़ाए हुए है, वहीं टीम इंडिया के फैंस भी भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के इस महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं। चहुओर जीत की दुआ मांगी जा रही हैं। प्रशंसकों ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में इंडिया-पाकिस्तान के मैच को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। हर किसी की जुवां पर आज होने वाले मैच की चर्चा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में पाकिस्तान की करारी हार होगी। इंडिया ये मैच ही नहीं वर्ल्ड कप जीतेगा। मैच देखने के लिए ड्यूटी से छुट्टी ली है। -तंजील हामिद, क्रिकेटर
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इंडिया ने वर्ष 2011 का विश्व कप जीता था। इस बार भी जीतेगा। हमें अमरोहा के मोहम्मद शमी पर नाज है। हमारे गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजी रुक नहीं पाएंगे। भारतीय बल्लेबाज उनके गेंदबाजों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।-शरीफ क्रिकेटर