फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fallow the path of chaudhary charan singh

चौधरी चरण सिंह ने आजीवन किसान हित में किया काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
fallow the path of chaudhary charan singh
अमरोहा। युवा सपाइयों ने देश के किसान नेता व पूर्व पीएम चौधरी चरण की पुण्यतिथि मनाई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के युवा नेता आकाश चौधरी के आवास पर चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के हितैषी थे। उन्होंने किसानों के लिए बहुत संघर्ष किया। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को गाजियाबाद के नूरपुर जिले में हुआ था। अपने राजनीतिक कैरियर में वह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। चौधरी चरण सिंह केंद्र सरकार में गृहमंत्री भी रहे। 28 जुलाई 1979 को वह भारत के प्रधानमंत्री भी बने। किसानों के लिए काम, जमींदारी प्रथा का उन्मूलन, लेखपाल पद का सृजन, राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की स्थापना की। कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन 1929 में पूर्ण स्वराज्य उद्घोष से प्रभावित होकर युवा चरण सिंह ने गाजियाबाद में कांग्रेस कमेटी का गठन किया। 1940 के व्यक्तिगत सत्याग्रह में भी चरण सिंह गिरफ्तार हुए। चौधरी चरण सिंह की लिखित पुस्तक शिष्टाचार भारतीय संस्कृति और समाज के शिष्टाचार के नियमों का एक बहुमूल्य दस्तावेज है। इस दौरान कुशल चौधरी, राहुल, अंकित, अंकुर, रोबिन, शगुन, सुरेंद्र, रंजीत, राहुल, अमन, वैभव, आशुतोष, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed