फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Explosion in illegal firecracker factory running in Rahra, one injured

Amroha News: रहरा में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, एक झुलसा

Thu, 01 May 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Explosion in illegal firecracker factory running in Rahra, one injured
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव भावली में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आकर एक बच्चा झुलस गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी जांच में जुटे हैं।
पिछले कई माह से रहरा क्षेत्र के गांव भावली में नदी के पास एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी का संचालन हो रहा है। जिसमें पटाखे बनाए जा रहे हैं। फुलझड़ी से लेकर कई तरह के पटाखों की पैकिंग व निर्माण कराया जा रहा था। इसमें गांव व आसपास के लोगों मजदूरी पर काम भी प्रतिदिन दिया जाता है। बुधवार को गांव की एक महिला सात साल के बच्चे को लेकर फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थी। बताते हैं कि बच्चा फुलझड़ी जलाने लगा, जिससे विस्फोट हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि विस्फोट ज्यादा बड़ा नहीं था। वहां पर मौजूद लोगों ने उस पर काबू कर लिया। हालांकि झुलसे बच्चे को सरकारी अस्पताल ले जाने की बजाय निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। मजदूरों के द्वारा विस्फोट स्थल पर आनन-फानन में विस्फोट के सबूत मिटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मामला जानकारी में है। प्रथम दृष्टतया जो जानकारी सामने आई है। उसमें बताया गया है कि पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस है। लाइसेंस किस बात का है निर्माण का या बेचने का है। टीम को मौके पर भेजकर इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - भगत सिंह, एसडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article