फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Engaged couple caught in objectionable condition, marriage was to take place after one and a half months

Amroha News: आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया मंगेतर जोड़ा, डेढ़ माह बाद थी शादी

Sat, 18 Apr 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 18 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Engaged couple caught in objectionable condition, marriage was to take place after one and a half months
अमरोहा। शहर के एक मोहल्ले में शादी से पहले मंगेतर जोड़े के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का मामला चर्चा का विषय बना गया। घटनाक्रम के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसे देर रात पंचायत बैठाकर सुलझाया गया और मौके पर ही काजी बुलाकर निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ले के एक कारोबारी ने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी का रिश्ता शहर निवासी युवक से तय किया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब छह माह पहले मंगनी की रस्म पूरी हुई थी और शादी की तारीख बकरीद के बाद 10 और 11 जून तय की गई थी। दोनों परिवारों की ओर से शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं और बैंक्वट हॉल तक बुक कर लिए गए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले लड़की के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जबकि लड़की घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने मंगेतर को घर बुला लिया। करीब 15-20 मिनट बाद लड़की का छोटा भाई अचानक घर लौट आया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद शोर मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामला बढ़ने पर रात में ही मोहल्ले में पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में विवाद इतना बढ़ गया कि रिश्ता तोड़ने और पुलिस में शिकायत करने तक की बात सामने आई लेकिन रिश्तेदारों और सामाजिक लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। आखिरकार पंचायत के निर्णय पर मौके पर ही काजी को बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी की बाकी रस्में तय तारीख पर ही संपन्न कराने का फैसला लिया है। इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed