{"_id":"6668b4ea1b66b29a150a6684","slug":"electricity-system-collapsed-farmers-took-to-the-streets-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-120163-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली व्यवस्था ध्वस्त, सड़क पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली व्यवस्था ध्वस्त, सड़क पर उतरे किसान
विज्ञापन
रहरा। बिजली व्यवस्था से नाराज भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने रहरा में हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, एसडीओ के न पहुंचने पर भी गुस्सा जाहिर किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर शांत कराया। किसानों ने कहा कि बिजली से संबंधित समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक ब्लाक रहरा ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को लेकर रोष जताया गया। ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि किसानों को तीसरे दिन बिजली आपूर्ति मिल रही है। जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूख रही है। किसान परेशान हैं। जर्जर लाइनों लटकी हुई हैं। लोहे के तारों पर आपूर्ति चल रही है। छुट्टा पशुओं की वजह से किसान परेशान हो रहे हैं। पशु फसलें उजाड़ रहे हैं। बैठक में एसडीओ को बुलाया गया था लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर किसानों ने रहरा-हसनपुर मार्ग पर रहरा में ब्लॉक के सामने जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा कर शांत कराया। अध्यक्षता रामस्वरूप शर्मा और संचालन तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर ने किया। इस मौके पर चौधरी सुरेश सिंह, विजेंद्र सिंह, चौधरी फूल सिंह, बाबू राम, निगम त्यागी, भोला त्यागी, अखिल मलिक, अजीत भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --