{"_id":"6414bd335dca4f111601e4e4","slug":"electricians-on-strike-silence-in-offices-jpnagar-news-c-15-1-88307-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हड़ताल पर रहे बिजलीकर्मी, दफ्तरों में रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हड़ताल पर रहे बिजलीकर्मी, दफ्तरों में रहा सन्नाटा
Sat, 18 Mar 2023 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। निजीकरण, पुरानी पेंशन, वेतन विसंगति समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों की शुक्रवार को भी हड़ताल रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके बिल जमा नहीं हो सके। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति भी ठप रही। संविदाकर्मियों ने खामियों को दूर किया।बुधवार से विद्युत कर्मचारी व अधिकारी 18 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। पिछले दो दिनों से बिजली दफ्तर खाली पड़े हैं। अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारी भी कलक्ट्रेट बिजली स्थित एसई कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दफ्तरों में बिजली बिल जमा करने, कनैक्शन आदि का कार्य भी ठप पड़ा हुआ है। बिजली कर्मचारी ने कहा कि बिजली कर्मियों के द्वारा 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल रात 10 बजे से शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि उर्जा नियमों के शीर्ष प्रबंधन की हठ्वादिता के चलते बिजली कर्मियों पर मार्च माह में हड़ताल थौपी जा रही है। 3 दिसंबर 2022 को हुए समझौते में ऊर्जा मंत्री की ओर से 15 दिन का समय मांगा गया था, लेकिन 112 दिन बीत गए हैं समझौते के प्रमुख बिंदुओं के क्रियान्वयन पर कुछ कदम नहीं उठाया जा रहा।
इस दौरान शिवम, नीरज कुमार, विश्वास कुमार, गुरमीत सिंह, अनिल कुमार, सुरेंद्र यादव, कार्तिक कमल, अमित त्यागी, गुरमीत प्रजापति, त्रिभुवन सिंह आदि रहे।