{"_id":"6ace92e9ab4b1ca59b00a6d1","slug":"electric-scooter-broke-down-within-a-month-notice-issued-to-agency-operatorelectric-scooter-broke-down-within-a-month-notice-issued-to-agency-operator-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175403-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक महीने में खराब हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी, एजेंसी संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक महीने में खराब हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी, एजेंसी संचालक को नोटिस
विज्ञापन
अमरोहा। नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के एक महीने के भीतर बैटरी खराब होने और स्टार्ट करने में परेशानी आने पर कारोबारी ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत की। आयोग ने मामले में एजेंसी संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
शहर के मोहल्ला बटवाल निवासी कारोबारी जाबिर के मुताबिक, उन्होंने जनवरी 2026 में शहर की एक एजेंसी से इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। एक महीने से पहले ही उसमें खराबी आने लगी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद एजेंसी संचालक ने न स्कूटी की मरम्मत कराई और न ही उसे बदलकर दूसरी स्कूटी दी।
परेशान होकर जाबिर ने जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में शिकायत की। आयोग के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह और सदस्य मंजू रानी दीक्षित ने एजेंसी संचालक को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। जवाब के आधार पर आगे की सुनवाई होगी।