{"_id":"5f9881338ebc3e9c0873e119","slug":"election-jpnagar-news-mbd367568873","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम का मॉक पोल और पोस्टल बैलेट से वोट आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम का मॉक पोल और पोस्टल बैलेट से वोट आज से
विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में व्यय रजिस्टर चेक कराते चुनाव एजेंट।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। विधानसभा उप चुनाव के लिए 28 और 29 अक्तूबर को पोस्टल बैलेट से वोट का मौका है। मतदान कार्मिक वोटर के दरवाजे पर दस्तक देंगे। ऐसे 1,115 वोटर चिह्नित किए गए हैं। इनके लिए 28 टीम गठित की गई है जो वोटर के घर में बैलेट पेपर देंगे। वोटर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दे सकेगा। इस अवधि में चूके तो वोट का आखिरी मौका 30 अक्तूबर है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। लेखपालों को सही तरीके से वोटर लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमण के दौरान मतदान में सहूलियत के लिए नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत घर में पोस्टल बैलेट से वोट देने का मौका है। हालांकि इसके तहत 80 वर्ष से अधिक, दिव्यांग के अलावा कोरोना आशंकित और संक्रमित को फॉर्म भरने की सुविधा दी गई। इसके तहत 7,099 वोटर चिह्नित किए गए। हालांकि नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,115 वोटरों ने मतदान के लिए फॉर्म भरे हैं। अब इन लोगों को 28 और 29 अक्तूबर को वोट देने का मौका है। मतदान के लिए 28 टीम गठित की गई है। इनके साथ ही दो पुलिस के जवान रहेंगे। कैमरामैन भी मौजूद रहेगा। वहीं ईवीएम से मॉक पोल अब 28 अक्तूबर को होगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। प्रत्याशियों या उनके निर्वाचन एजेंट्स की मौजूदगी में मॉक पोल होगा।
वोटर लिस्ट को पारदर्शिता के साथ करें तैयार
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र मंगलवार को वोटर लिस्ट का मिलान कर रहे लेखपालों के पास पहुंचे। कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष के बाहर लेखपाल वोटर लिस्ट को सहेज रहे थे। उन्होंने वोटर लिस्ट का निरीक्षण किया। कहा कि वोटर लिस्ट नियमानुसार बनाएं। इसका क्रॉस चेक भी कराएंगे। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि वोटर लिस्ट पर चुनाव प्रक्रिया टिकी रहती है। बूथ स्तर के लोगों के नाम रहते हैं। उन्होंने नायब तहसीलदार को वोटर लिस्ट के निरीक्षण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इनके दरवाजे पर दस्तक देगी टीम
80 वर्ष से अधिक आयु--------802
दिव्यांगजन-------------------294
कोरोना मरीज-----------------19
पोस्टल वोटर और सूचना से कराना है रोजाना अवगत
मतदान कार्मिकों को बुधवार की सुबह पोस्टल बैलेट पेपर दिया जाएगा। टीम मतदाता के दरवाजे पर आएगी। शाम को पोस्टल बैलेट पेपर को लेकर आना है। इसके बाद कोषागार में रखी जाएगी।
ईवीएम-वीवीपैट की टेस्टिंग और सीलिंग आखिरी दौर में
विधानसभा उप चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट की टेस्टिंग मंगलवार को भी हुई। इसके बाद तकनीकी टीम ने उन्हें सील कर दिया। कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में ईवीएम और वीवीपैट को कनेक्ट किया गया। इंजीनियर की टीम ने उसको परखा। देर शाम तक सिलसिला चलता रहा।
मतदान कार्मिकों की दोबारा ट्रेनिंग से 14 गैरहाजिर
अमरोहा। उप चुनाव में मतदान के लिए नियुक्त कर्मचारियों की द्वितीय ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 14 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। जिसमें एक कोरोना संक्रमित बताया जा रहा है। जोया रोड स्थित लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी मंगलवार को सुबह प्रशिक्षण शुरु हुआ। कार्मिकों को मतदान की बारिकियां बताई गईं। डीएम उमेश मिश्र ने मतदान कार्मिकों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सतर्कता बरतें। आयोग के नियमों का पूरी तरह अध्ययन कर लें। किसी तरह की दिक्कत हो तो अफसरों को अवगत कराएं। शाम तक प्रशिक्षण में कर्मचारी मौजूद रहे। अनुपस्थित कार्मिकों में दो पीठासीन, चार मतदान अधिकारी प्रथम, पांच मतदान अधिकारी द्वितीय और तीन मतदान अधिकारी तृतीय गैरहाजिर रहे। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह है कंट्रोल रूम का नंबर
05922-252032, 252025
यहां मिला सकते हैं फोन
प्रेक्षक
प्रभात कुमार--------9548597001
लैंडलाइन नंबर------05924-297013
व्यय प्रेक्षक
कमल चौधरी--------9528979400