फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

28 लाख रुपये में लड़ना होगा उपचुनाव, सामानों के रेट पर मुहर आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
election
अमरोहा। विधानसभा उप चुनाव के लिए पांच अक्तूूबर को ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन किया जाना है। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में निर्वाचन व्यय के लिए सामान की रेट पर मुहर भी लगेगी। इसमें जलपान और वाहनों का किराया तक शामिल है। इसके अलावा अन्य तरह के खर्च भी रहेंगे। राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों-सचिव से कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहने की अपील की गई है। प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव की तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में पांच अक्तूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन व्यय के लिए सामानों की रेट पर मुहर लगेगी। प्रत्याशियों द्वारा प्रचार प्रसार के दौरान विभिन्न मदों में किए जाने वाले व्यय लेखा रजिस्टरों में रख रखाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। दोपहर 1.30 बजे से राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों सचिव के साथ बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया गया है। वहीं, प्रत्याशियों द्वारा प्रचार प्रसार के लिए उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न वस्तुओं की कीमत का निर्धारण किया जाना है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के एनआईसी में ईवीएम और वीवीपैट का प्रथम रैंडमाइजेशन किया जाना है। यह दोपहर दो बजे से होगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की देखरेख में रैंडमाइजेशन होना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी-एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष सचिवों को बुलावा भेजा है। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर की राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव से उपस्थित रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed